आज हम जानेगे कि यीशु मसीह कौन है बाइबल मैं से
यीशु या यीशु मसीह और ईसा मसीह जिन्हें नासरत के नाम से जाना जाता है यीशु मसीह परम पिता परमेश्वर के पुत्र हैं बाइबिल इसकी गबाई देती हैं जब मरियम के पास स्वर्ग दूत ने आकर कहा कि तु गर्वबती होगी तो पूत्र जानेगी वो हमारे यहोवा परमेश्वर का पुत्र होगा । यीशु मसीह हमारा उद्धार करने को आए थे उनो ने बहुत अद्भुत कार्य किए ओर झूठे भवष्य भक्तायो के कारण क्रूस पर चढ़ाए गए थे तीसरे दिन जी उठे ओर हमारे पापो को अपने लहू से मुक्त कर के हमे नया जीवन दिया । देखे बाइबल क्या कहती है
मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूं, परन्तु जो मेरे बाद आनेवाला है, वह मुझ से शक्तिशाली है; मैं उस की जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा। मत्ती 3:11
जब वह इन बातों के सोच ही में था तो प्रभु का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा; हे यूसुफ दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहां ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है। मत्ती 1:20
स्वर्गदूत ने उस को उत्तर दिया; कि पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा, और परमप्रधान की सामर्थ तुझ पर छाया करेगी इसलिये वह पवित्र जो उत्पन्न होनेवाला है, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा। लूका 1:35
और देखो, यह आकाशवाणी हुई, कि यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं अत्यन्त प्रसन्न हूं॥मत्ती 3:17