आज के दौर में हर कोई स्वर्ग में जाने की इच्छा रखता है हममें से ज्यादातर लोग यह चाहते है कि वह मरने के बाद स्वर्ग में जाएं क्या आपको पता है कि स्वर्ग में जाने के लिए हमें क्या करना होगा और स्वर्ग कैसा होगा आजकल की इस दौर में बहुत सारे लोग मूर्ति पूछते हैं और उनका मानना है की वह मूर्ति पूजा करने से वे स्वर्ग में जा सकते हैं पर बाइबिल में संपूर्ण रूप से लिखा है स्वर्ग में प्रवेश करने के लिए इकलौता मार्ग में ही हूं अगर आप मूर्ति पूजा करते हैं तो आपके लिए स्वर्ग के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं क्योंकि यहोवा परमेश्वर की 10 आज्ञा में से एक आज्ञा यह भी है तू मूर्ति पूजा ना करना और आप जानना चाहते हैं कि हमें स्वर्ग में कैसे जाएं और कैसा होता है तो बने रहिए हमारे साथ आज इस blog में मैं आपको स्वर्ग में कैसे जाएं और स्वर्ग का राज्य कैसा होगा संपूर्ण रूप से बताने वाला हूं
मेरे पिता के घर में बहुत से रहने के स्थान हैं, यदि न होते, तो मैं तुम से कह देता क्योंकि मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूं।
यूहन्ना 14:2
और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूं, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊंगा, कि जहां मैं रहूं वहां तुम भी रहो।
यूहन्ना 14:3
और लाखों स्वर्गदूतों और उन पहिलौठों की साधारण सभा और कलीसिया जिन के नाम स्वर्ग में लिखे हुए हैं: और सब के न्यायी परमेश्वर के पास, और सिद्ध किए हुए धमिर्यों की आत्माओं।
इब्रानियों 12:23
इस के बाद मैं ने दृष्टि की, और देखो, हर एक जाति, और कुल, और लोग और भाषा में से एक ऐसी बड़ी भीड़, जिसे कोई गिन नहीं सकता था श्वेत वस्त्र पहिने, और अपने हाथों में खजूर की डालियां लिये हुए सिंहासन के साम्हने और मेम्ने के साम्हने खड़ी है।
प्रकाशित वाक्य 7:9
वे फिर भूखे और प्यासे न होंगे: ओर न उन पर धूप, न कोई तपन पड़ेगी।
प्रकाशित वाक्य 7:16
और बारहों फाटक, बारह मोतियों के थे; एक एक फाटक, एक एक मोती का बना था; और नगर की सड़क स्वच्छ कांच के समान चोखे सोने की थी।
प्रकाशित वाक्य 21:21