यहोवा परमेश्वर हम से
आज कल हर कोई संसार के काम मो से निकल नही पाते
ओर हम सब लोग यहोवा परमेश्वर से दूर होते जारहे है
क्योंकि हमारे पास समय ही नहीं है यहोवा परमेश्वर से बात करने का और यहोवा परमेश्वर हमसे बात करने को हर समय तैयार रहते हैं क्योंकि उसने हमको अपने हाथ से बनाया है और यहोवा परमेश्वर ने हमसे इतना प्यार किया की अपना इकलौता पुत्र दे दिया कि जो कोई उस पर विश्वास करे वो नाश ना हो परन्त अन्त जीवन पाए
यहोवा परमेश्वर हम से दर्शन द्वारा बात करता है
ओर दर्शन दो प्रकार का होता है
1_दर्शन खुली आंखों से होता है
2_दर्शन मन के द्वारा होता है
3_यहोवा परमेश्वर हम से सपने के द्वारा दर्शन करता है
4,_यहोवा परमेश्वर भव्य भक्तयो के द्वारा बात करता है
बाईबल के कुछ वचन
मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूं, और वे मेरे पीछे पीछे चलती हैं। यूहन्ना 10:27
यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुन पड़ती है; प्रतापी ईश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है। भजन संहिता 29:3
यहोवा की वाणी शक्तिशाली है, यहोवा की वाणी प्रतापमय है।
भजन संहिता 29:4
यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है; यहोवा लबानोन के देवदारों को भी तोड़ डालता है। भजन संहिता 29:5
वह उन्हें बछड़े की नाईं और लबानोन और शिर्योन को जंगली बछड़े के समान उछालता है॥ भजन संहिता 29:6
यहोवा की वाणी आग की लपटों को चीरती है। भजन संहिता 29:7
यहोवा की वाणी वन को हिला देती है, यहोवा कादेश के वन को भी कंपाता है॥ भजन संहिता 29:8
यहोवा की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है। और अरण्य में पतझड़ होती है; और उसके मन्दिर में सब कोई महिमा ही महिमा बोलता रहता है॥ भजन संहिता 29:9
उसने कहा, निकलकर यहोवा के सम्मुख पर्वत पर खड़ा हो। और यहोवा पास से हो कर चला, और यहोवा के साम्हने एक बड़ी प्रचण्ड आन्धी से पहाड़ फटने और चट्टानें टूटने लगीं, तौभी यहोवा उस आन्धी में न था; फिर आन्धी के बाद भूंईडोल हूआ, तौभी यहोवा उस भूंईडोल में न था। 1 राजा 19:11
फिर भूंईडोल के बाद आग दिखाई दी, तौभी यहोवा उस आग में न था; फिर आग के बाद एक दबा हुआ धीमा शब्द सुनाईं दिया। 1 राजा 19:12
कि परमेश्वर कहता है, कि अन्त कि दिनों में ऐसा होगा, कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उंडेलूंगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियां भविष्यद्वाणी करेंगी और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे पुरिनए स्वप्न देखेंगे। प्रेरितों के काम 2:17